फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan is in a lot of pain, being made to lie on the floor in jail: Shivpal

आजम खां काफी तकलीफ में, जेल में उन्हें फर्श पर लिटाया जा रहा : शिवपाल

Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan is in a lot of pain, being made to lie on the floor in jail: Shivpal
रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को जिला जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अफसरों पर आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया। कहा कि सपा की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को उनके पाप की सजा मिलेगी।
विज्ञापन


जेल में आजम खां से करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद शिवपाल ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजम खां इस समय जेल में काफी तकलीफ में हैं। उन्हें फर्श पर सुलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर भी निशाना साधा। कहा कि उन अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए, जिन्होंने आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की। सपा सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते आजम खां को लगातार परेशान किया जा रहा। कई बार विधायक, सांसद व कैबिनेट मंत्री रहने वाले आजम खां के खिलाफ झूठे आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने रामपुर क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर भी सवाल उठाए। कहा कि पिछले आठ वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन रामपुर में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगी है, जबकि सपा सरकार के कार्यकाल में रामपुर में तमाम विकास कार्य कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौहर यूनिवर्सिटी के विवाद पर शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ खड़ी है। छात्रों के साथ किसी भी तरह का जुल्म नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के संस्थान को राजनीतिक प्रतिशोध का केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार और प्रशासन को सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए।


इसके बाद शिवपाल यादव ने आजम खां की पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। बाद में शिवपाल यादव जौहर यूनिवर्सिटी भी गए और वहां के हालात की जानकारी ली। उनके इस दौरे को आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर सपा के मजबूत समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed