{"_id":"65efe1c9be87e208fa05c73a","slug":"azam-khan-decision-possible-on-21st-another-case-against-sp-leader-assault-case-in-dungarpur-basti-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan: सपा नेता के खिलाफ एक और मुकदमे में 21 को फैसला संभव, डूंगरपुर बस्ती में मारपीट और डकैती का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan: सपा नेता के खिलाफ एक और मुकदमे में 21 को फैसला संभव, डूंगरपुर बस्ती में मारपीट और डकैती का मामला
Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
सार
रामपुर की डूंगरपुर बस्ती में मारपीट और डकैती मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में सपा नेता आजम खां समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। इस केस से जुड़े एक मामले में सुनवाई 21 मार्च को हो सकती है।
विज्ञापन
रामपुर में कोर्ट से बाहर आते सपा नेता आजम खां
- फोटो : संवाद
विस्तार
सपा नेता आजम खां पर दर्ज डूंगरपुर बस्ती में घर में घुसकर मारपीट, डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने के एक मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। कोर्ट अब इस मामले में 21 मार्च को फैसला सुना सकती है। सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल में बंद आजम खां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने को लेकर 12 मुकदमे 2019 में दर्ज हुए थे। यह सभी मामले बस्ती में रहने वाले लोगों की ओर से दर्ज कराए गए थे, जिसमें घरों में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, डकैती के आरोप में सपा पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा फिरोज खां, रानू खां, नासिर, जिबरान खां, ओमेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ केस दर्ज है। इसके अलावा आजम खां को आपराधिक षड्यंत्र रचने का भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि आजम खां के इशारे पर अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सोमवार को इसे प्रकरण के एक मामले सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अब कोर्ट इस मामले में 21 मार्च को फैसला सुना सकती है। बतादें कि आजम पर दर्ज डूंगरपुर प्रकरण के 12 में से एक मुकदमे में वह बरी हो चुके हैं। अब एक मामले में 16 और दूसरे मामले में 21 मार्च को फैसला आ सकता है।