{"_id":"6647effb098cb4ef7d3360934e8e46e7","slug":"azam-khan-chek-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों की भीड़ देख चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदारों की भीड़ देख चढ़ा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां गुुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी, फीमेल सर्जिकल और डेंगू वार्ड का मुआयना किया। इमरजेंसी वार्ड और अस्पताल भवन में बेवजह तीमारदारों की भीड़ पर नाराजगी जताते हुए भीड़ न लगने के निर्देश दिए। सिर्फ एक ही तीमारदार को मरीज के साथ रोकने के निर्देश दिए।
बेवजह अस्पताल में पाए जाने वाले युवक-युवतियों से सख्ती से पेश आने के लिए कहा। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बात कर उनकी सेहत का हालचाल लिया। आजम खां गुरुवार दोपहर करीब पौने दो बजे जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी और सभी वार्डों का निरीक्षण किया।
बेवजह भीड़ पर नाराजगी जताते हुए पुलिस और अस्पताल प्रशासन से सख्ती से निपटने के लिए कहा। इसके बाद फीमेल सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। अंत में डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और वार्ड में भर्ती मरीजों से उनकी सेहत की जानकारी ली। प्लेटलेट्स काउंट और डेंगू जांच के बाबत पूछा।
विज्ञापन
साथ ही डेंगू से बचाव और उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही देसी नुस्खे भी बताए। निरीक्षण के दौरान गैलरी और फ्लोर पर तीमारदारों की भीड़ पर भी सख्त लहजे में नाराजगी जताई और अस्पताल को पार्क न बनने देने की हिदायत दी। इस दौरान सीएमओ डा. एसएल सारस्वत, सीएमएस डा. आरके ढल, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, मसूद खां गुड्डू, रजमी खां भी थे।