{"_id":"5702b1c54f1c1bf957c81485","slug":"azam-khan-blamed-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का माहौल खराब कर रहे बाबा रामदेव : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का माहौल खराब कर रहे बाबा रामदेव : आजम
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत माता की जय बोलने को लेकर योग गुरु स्वामी रामदेव की ओर से दिए गए बयान की प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान से जनाना कपड़े पहनकर भागने वाला व्यक्ति सिर काटने की बात कह रहा है। मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) से जारी बयान में आजम खां ने कहा कि अभी कुछ साल पहले ही तत्कालीन केंद्र सरकार बाबा रामदेव के काले कारनामों की जांच करा रही थी, उस वक्त उनका जीना मुहाल हो गया था।
देवबंद की इस्लामिक कांफ्रेंस में इन्होंने कहा था कि मैं देवों की धरती पर देवों के बीच आया हूं। इतने महान उलेमा की मौजूदगी मैं कहना चाहता हूं कि हम एक ही मालिक की संतान हैं। उस वक्त देवबंद के उलेमा और इस्लाम की तारीफ करने वाले कौन से रामदेव थे? अब आरएसएस और भाजपा के एजेंट के रूप में देश का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले कौन से रामदेव हैं?
उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव को न सिर्फ माफी मांगनी चाहिए, बल्कि अपनी सजा खुद तय करनी चाहिए। आजम खां ने कहा कि मैं देश के सभी धर्मों और वर्ग के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वो ऐसे मौकापरस्त लोगों की बातों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त न करें। ये प्रतिबंध अपने इस वक्तव्य के बाद अपने आप पर भी लगता हूं। रोहतक में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा था कि कोई टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे तो मेरा सिर काट लिया जाए। हम कानून का सम्मान करते हैं, नहीं तो ऐसा बोलने वालों के सिर काट देते।