फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan blamed pm

लंदन से टीपू सुल्तान की अंगूठी व कोहिनूर ले आएं मोदी

Thu, 12 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 12 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
azam khan blamed pm
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लंदन गए हैं। हम समझते हैं कि वो वहां से टीपू सुल्तान की उस अंगूठी को लेकर आएंगे, जिस पर राम लिखा है। वो इस अंगूठी को भाजपा और आरएसएस के नेताओं को दिखाएंगे। अंगूठी लंदन के म्यूजियम में मौजूद है।
विज्ञापन



हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री वहां से कोहिनूर भी लेकर आएंगे। कोहिनूर तो ब्रिटेन की मल्लिका की ताज में लगा है। अगर हमारे प्रधानमंत्री जरा सा भी स्वाभिमानी हैं तो कोहिनूर लेकर जरूर जाएंगे। वो बृहस्पतिवार को रामपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन



टीपू सुल्तान को लेकर चल रहे विवाद के सवाल पर आजम खां ने कहा कि टीपू सुल्तान को विवादित करने से कुछ हासिल नहीं होगा। टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों से जंग लड़ी थी और अंग्रेजों के हिन्दुस्तान में न आने देने के लिए कुर्बानी दी थी। विशाखापटनम की लड़ाई में जब उनकी मौत हुई तो लोग उसे शहादत कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुल्क के लिए मरते-मरते टीपू सुल्तान ने उस जनरल को मार दिया था जिसने उन्हें मारा था। टीपू सुल्तान की उंगलियों से जो अंगूठी उतारी गई उस पर राम लिखा है। वो अंगूठी लंदन के म्यूजियम में मौजूद है। भाजपा की बिहार में हुई हार के मामले में कहा कि देखिए बिहार में हारे हैं तो पूरे देश में शांति है।



अगर संयोग से बिहार में भाजपा की सरकार बन गई होती तो पूरे देश में हाहाकार होता। यूपी में न जाने कितनी जगह कर्फ्यू लगवा दिया होता। मोदी की ओर से फौजियों के साथ दीवाली मनाए जाने के सवाल पर आजम ने कहा कि जो रिटायर्ड फौजी वोट क्लब पर धरने पर बैठे हैं, उनके साथ दीवाली क्यों नहीं मना रहे हैं प्रधानमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed