फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan blamed modi government

आजम खां ने केंद्र सरकार पर फिर साधा निशाना

Sat, 16 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
azam khan blamed modi government
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान की मूल भावनाओं को नहीं मान रही है। संविधान में अल्पसंख्यकों को खास दर्जा दिया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मामले में केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि एएमयू अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी नहीं है।
विज्ञापन



भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। धर्म के आधार पर इसे अल्पसंख्यक संस्था घोषित नहीं किया जा सकता है। आजम खां ने कहा कि इसे अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा मिलना चाहिए। नगर विकास मंत्री शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरु गोबिंद सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कुछ लोग खास मानसिकता के साथ देश चलाना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान कमजोर लोगों को होगा। आजादी की लड़ाई में अल्पसंख्यकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मुसलमान, सिख सभी ने इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेगिस्तान के कुओं से तेल निकलना क्या शुरू हुआ, दुनिया की मजबूत ताकतों ने हमें आतंकवाद के रास्ते पर चला दिया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सभी धर्मों का मूलमंत्र है एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना। लाखन सिंह, अजहर खां, गुड़्डू मसूद, फसाहत खां शानू, जाफर, गुलशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed