{"_id":"cbad09f4bf03ca9eeee79b4fab428662","slug":"azam-khan-addresedd-peaple-in-rampur-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 पात्रों को मिला अपना आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 पात्रों को मिला अपना आशियाना
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि हर गरीब को मकान उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में इंदिरा आवास, डा. राम मनोहर लोहिया आवास और शहरी क्षेत्र में आसरा योजना चलाई जा रही है। जनपद में योजना के तहत 4000 से अधिक आवासों का निर्माण कराया जा रहा है।
आजम खां रविवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में आसरा आवास के पात्रों को आवंटन-पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चपटा कालोनी में निर्मित 370 में 120 आवासों के मालिकाना हक के दस्तावेज पात्रों को उपलब्ध कराया गया।
आजम खां ने कहा कि गरीब व्यक्ति अपनी जिंदगी में मकान नहीं बना पाते हैं। हमारा ये प्रयास है कि हर गरीब के सर पर छत हो। 120 मकान जिनकों आवंटित किए गए हैं उसमें 12 बेघर रिक्शा चालक, 71 निराश्रित/विधवा महिलाएं, चार विकलांग और 33 लोग ऐसे हैं जिनकी मासिक आय 6000 रुपये से कम है, का चयन किया गया है।
विज्ञापन
दो माह के अंदर उन रिक्शा चालकों को जिनके पास दिसंबर 2015 तक के रिक्शा लाइसेंस होंगे उनको नि:शुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि योजना के तहत दो प्रकार के मकान बनाए जा रहे हैं। एक रीलोकेशन के तहत जमीन लेकर और दूसरा इनसी टू के तहत चयनित लाभार्थी की भूमि पर उनका आवास बनाया जा रहा है।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता नसीर खां, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, नसरीन तौसीफ, सीडीओ अमित किशोर, एसपी साधना गोस्वामी, डीडीओ भानु प्रताप सिंह, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण आरपी सिंह राजकीय खुर्शीद इंटर कालेज के अध्यापिकाएं और बच्चें तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।