फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan addessed people in rampur

एक रोटी कम खाएं, बच्चों को जरूर पढ़ाएं : आजम

Sun, 14 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
azam khan addessed people in rampur
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि तालीम ही तरक्की का रास्ता है। जिसके पास तालीम होगी वो दुनिया की हर चुनौती का मुकाबला कर सकता है। भले ही एक रोटी कम खानी पड़े, लेकिन बच्चों को तालीम जरूर दें। तालीम दिलाते समय लड़के और लड़कियों में भेद न करें।
विज्ञापन



बेटियां भी अच्छी तालीम हासिल कर देश, प्रदेश और अपने खानदान का नाम रोशन कर सकती हैं। आजम खां रविवार को सिंगनखेड़ा स्थित सिमरा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामपुर तालीम के मामले में काफी पिछड़ा था।
विज्ञापन



नवाबों के दौर में किसी को आठवीं से ज्यादा पढ़ने की आजादी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि रामपुर के हर घर में डाक्टर और इंजीनियर हों। इस दौरान सिमरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जौहर यूनिवर्सिटी का माडल भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर बीएसए एसके तिवारी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन जमील अहमद, स्कूल के डायरेक्टर सैय्यद आरिफ मियां, स्कूल की प्रिंसिपल सीमा आरिफ, सैय्यद यासीन मियां, ग्राम प्रधान जगत सिंह, इकरार अहमद, मुजीबुल हक, वसीर अहमद, अफसर अली, हिदायत अली, कासम अली, अता हुसैन, जुल्फिकार, शहादत हुसैन, अहमद हुसैन, मोहम्मद हसन, इब्ले, मकसूद अहमद व सलामत सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed