{"_id":"69655d8432a5ec89e90c66f1","slug":"azam-abdullahs-appeal-to-be-heard-on-15th-rampur-news-c-282-1-rmp1004-161926-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजम-अब्दुल्ला की अपील पर अब 15 को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजम-अब्दुल्ला की अपील पर अब 15 को सुनवाई
विज्ञापन
पैन कार्ड मामले में दायर अपील पर सुनवाई टली
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई अब 15 जनवरी को होगी।
सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है।
सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार इस मामले की सुनवाई होनी थी। इसको लेकर दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान जानकारी दी गई कि एक अधिवक्ता के निधन की वजह से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हैं। इस वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 15 जनवरी को होगी।