फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm kha issue

आजम खां के खिलाफ दर्ज अमर सिंह की बेटियों पर विवादित बयान देने के मामले में हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
azajm kha issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां द्वारा सपा नेता अमर सिंह की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में दर्ज मुकदमे में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें सपा सांसद आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस मामले में अगली तारीख 8 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लखनऊ में साल 2018 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि सपा सांसद आजम खां ने उस वक्त सपा के नेता एवं राज्यसभा सांसद अमर सिंह की बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया था। यह मुकदमा बाद में रामपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले की विवेचना अजीमनगर थाना पुलिस द्वारा की गई थी। पुलिस ने 22 नवंबर 2020 को विवेचक श्रीकांत सत्यार्थी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इससे पहले पुलिस ने अमर सिंह समेत छह लोगों के बयान दर्ज कर गवाह बनाया था। इस मामले में सपा सांसद आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। जिसमें आजम खां की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। जिसमें कोर्ट ने आरोपी सपा सांसद आजम खां को चार्जशीट की नकलें उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed