फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm becomes angry on eletric officers

आजम भड़के तो बिजली अफसरों को याद आए रोजेदार

Sat, 18 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
azajm becomes angry on eletric officers
शहर में बिजली कटौती को लेकर बुधवार की रात को विकास भवन में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजीव रौतेला एवं सीडीओ अमित किशोर एवं मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारी।

विज्ञापन
 रमजान में भी बिजली के हाहाकार की गूंज नगर विकास मंत्री आजम खां तक पहुंच गई। आजम खां की नाराजगी पर न सिर्फ जिले भर के बिजली अफसर तलब हुए बल्कि चीफ इंजीनियर को भी बुला लिया गया। रात में ग्यारह बजे से अधिकारियों का बिजली सप्लाई पर मंथन शुरू हुआ जो मध्यरात्रि में 1 बजे तक चला। सुबह फिर इसी मुद्दे पर चर्चा चली। इस दौरान एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक की क्लास लगी। सख्त हिदायत दी गई कि इफ्तार और सहरी के वक्त कटौती नहीं होनी चाहिए। इसे अफसर अल्टीमेटम समझें। इसके बावजूद कटौती हुई तो सीधे कार्रवाई भुगतनेे को तैयार रहें।

दरअसल शहर में कई इलाके ऐसे हैं जहां पावर कट ज्यादा हैं। ट्रिपिंग की समस्या अलग है। दूसरे इफ्तार और सहरी के वक्त बिजली गुल होने से लोगों में नाराजगी अधिक है। पिछले दिनों कई संगठनों ने बिजली विभाग से लेकर कलक्ट्रेट तक शिकायतें भी दर्ज कराईं लेकिन सुधार न हुआ। 
विज्ञापन


 बताते हैं कि बिजली गुल होने की यह शिकायतें नगर विकास मंत्री आजम खां तक भी पहुंची। उन्होंने डीएम से नाराजगी जताई। नगर विकास मंत्री की नाराजगी से प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने गुरुवार रात बिजली अफसरों को तलब कर लिया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता एसके गुप्ता भी बुला लिये गए। विकास भवन सभागार में रात 11 बजे से करीब तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में डीएम ने बिजली अफसरों को सीधे निशाने पर रखा। बिजली कटौती की वजह पूछी। इफ्तार और सहरी के समय बिजली कटने पर खासतौर से सवाल दागे। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इफ्तार-सहरी के वक्त बिजली सप्लाई जारी रखने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान शहर के डूंगरपुर, किला बिजलीघर, रजा इंटर कालेज बिजलीघर क्षेत्र की सप्लाई में दिक्कतों की जानकारी डीएम ने ली। लोकल फाल्ट की समस्याएं बताई गईं तो उसे तुरंत अटेंड करने का निर्देश जारी हुआ। चेतावनी दी गई कि बिजली को लेकर शिकायत नहीं आनी चाहिए। डीएम ने साफ कहा कि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी गई तो अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अधिशासी अभियंता प्रथम को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि किसी भी हाल में बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ अमित किशोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed