{"_id":"5dc5ad428ebc3e5b14599446","slug":"ayodhaya-issue-officers-do-not-leave-place-rampur-news-mbd328586446","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को अपना सेंटर नहीं छोड़ने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को अपना सेंटर नहीं छोड़ने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अयोध्या मामले में शनिवार को फैसला आने की संभावना के मद्देनजर के जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने सेंटर पर बने रहने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी किसी भी स्थिति में अपना सेंटर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आने वाले फैसले के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। बैठक के साथ-साथ रूट मार्च और पैदल मार्च कर लोगों को समझाया जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम अचानक यह पता चला कि अयोध्या मामले पर फैसला शनिवार की सुबह ही आ सकता है। इसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल सभी अधिकारियों को अपने-अपने सेंटर पर बने रहने संबंधी आदेश जारी कर दिए। इसके बाद जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और एसपी डॉ. अजयपाल ने सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में कहा गया कि शुक्रवार की रात से ही जिला में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए जाएंगे। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। होटल मालिकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि बिना पहचान पत्र के किसी को कमरा नहीं दिया जाए। इसके साथ ही होटल और ढाबों की चेकिंग भी कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है। सुरक्षा के इंतजाम कड़े रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अगर कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है।