फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Awareness campaign started in traffic month, yet 28 lives in accidents

यातायात माह में चला जागरूकता अभियान, फिर भी हादसों में गई 28 की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign started in traffic month, yet 28 lives in accidents
रामपुर। नवंबर की शुरुआत से लेकर अंत तक यातायात सड़क सुरक्षा माह मनाया गया, जिसमें रोजाना पुलिस कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया तो यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान कर जुर्माना भी वसूला। लेकिन, इसके बावजूद नवंबर में अलग-अलग सड़क हादसों में 28 लोगों की जान चली गई। इस माह में करीब 85 सड़क हादसे हुए। इन हादसों में किसी की मौत हुई तो कोई गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने करीब दो हजार वाहन चालकों का यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किया और करीब 677600 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके साथ ही करीब डेढ़ दर्जन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और शहर के प्रमुख स्थानों पर पंफलेट भी बांटे लेकिन, इस सबके बावजूद भी नवंबर माह में अलग-अलग हादसों में 28 लोगों की जान चली गई। इनमें दो पहिया वाहनों वाले अधिकतर हादसों में दोपहिया वाहन सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। यानी लोग भी यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक नहीं दिखे, जिस कारण हादसे में जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

नवंबर में हुए हादसे -
दो नवंबर : शाहबाद रोड और शहजादनगर थाना क्षेत्र में हादसों में शाहवेज मियां, नरेश की मौत हुई।
चार नवंबर: मसवासी, शाहबाद और भोट थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
छह नवंबर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई।
सात नवंबर: को मलक हाईवे पर हादसे में बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई थी।
नौ नवंबर : केमरी रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई थी।
13 नवंबर: दढ़ियाल काशीपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी।
13 नवंबर: भोट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हुई थी।
17 नवंबर: बरेली निवासी एक युवक की कोसी पुल के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
19 नवंबर: मिलक खानम थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हुई थी।
20 नवंबर: शहजादनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई थी।
22 नवंबर: मसवासी, सिविल लाइंस, स्वार और टांडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।
23 नवंबर: मिलक खानम और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई थी।
24 नवंबर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में केमरी निवासी राजेंद्र कुमार की मौत हो गई थी।
25 नवंबर: एक मिनी बस अजीम नगर थाना क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई थी जिसमें हिसार निवासी चालक हिमांशु की मौत हो गई थी।
26 नवंबर: मिलक थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बरेली निवासी योगेश की उपचार के दौरान मौत हो गई ।
27 नवंबर: शहर कोतवाली, टांडा थाने और मसवासी क्षेत्र में सड़क हादसों में दो युवकों और एक बालक की मौत हो गई थी।
29 नवंबर: दढ़ियाल और मसवासी क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed