{"_id":"601992748ebc3e34a802462d","slug":"audio-to-ask-for-fee-in-lieu-of-getting-accommodation-report-filed-rampur-news-mbd3782181158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास दिलाने के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास दिलाने के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
स्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर निवर्तमान प्रधान पति द्वारा लाभार्थियों से सुविधा शुल्क मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। इस संबंध में एसडीएम के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, इस मामले में निवर्तमान प्रधान पति ने लाभार्थियों से सुविधा शुल्क न लेकर आवास देने एवं उसे रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही लाभार्थियों के नाम से शपथ पत्र एसडीएम को सौंपा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूलने के आरोप आए दिन लगते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र में भी सामने आया है। सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव समोदिया के निवर्तमान प्रधान पति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से जिले सहित ब्लॉक के कार्यालयों के खर्च के नाम 10-10 हजार रुपये का शुल्क मांगे जाने की शिकायत एक ग्रामीण द्वारा की गई। शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने एक ऑडियो क्लिप भी दी। इस पर सोमवार देर रात उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने निवर्तमान ग्राम प्रधान पति रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले की जानकारी जैसे ही अन्य निवर्तमान प्रधानों को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया।
मंगलवार को निवर्तमान प्रधान पति आवास योजना के लाभार्थियों को लेकर तहसील पहुंच गए जहां सभी लाभार्थियों ने बिना कोई सुविधा शुल्क लिए आवास दिलाने का शपथ पत्र दिया। निवर्तमान प्रधान पति द्वारा उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान यह सभी शपथ पत्र देकर राजनीतिक षडयंत्र रच उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। इसमें जांच की मांग की। निवर्तमान प्रधान पति रामचंद्र ने कहा कि सभी लाभार्थियों ने आवासों के नाम पर उनके द्वारा सुविधा शुल्क न लेने का शपथ पत्र दे दिया है। यह शपथपत्र उच्चाधिकारियों को भी देकर उन्हें मामले से अवगत कराया जाएगा।