{"_id":"6aee34aaf027cf8689030a9d","slug":"attempt-to-kidnap-a-young-man-shots-fired-from-a-handgun-when-he-resistedattempt-to-kidnap-a-young-man-shots-fired-from-a-handgun-when-he-resisted-rampur-news-c-282-1-rmp1004-184239-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर तमंचे से किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर तमंचे से किया फायर
Sat, 07 Nov 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पुरानी रंजिश में बोलेरो सवार पांच लोगों ने कार से जा रहे युवक को घेरकर अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचे से फायर कर दिया। युवक पेड़ की आड़ में आने से बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने उसे जान से मारकर लाश गायब करने की धमकी भी दी। पुलिस से सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
टांडा के दढ़ियाल निवासी अंकुश के मुताबिक, 18 अगस्त को वह दो साथियों के साथ कार से रामपुर आ रहा था। हजरतपुर गांव के पास नाजिर खां के फार्म हाउस के नजदीक बोलेरो सवार आरोपियों ने उसकी कार रोक ली। आरोप है कि योगेश ने कॉलर पकड़कर उसे कार से नीचे खींचा और सभी उसे जबरन बोलेरो में डालने लगे।
किसी तरह वह भागकर बाग में पहुंचा। इस दौरान जीतू के ललकारने पर महेंद्र सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। पेड़ की आड़ में आने से उसकी जान बच गई। लोगों के आने की आहट पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली और एसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महेंद्र सिंह, योगेश, अमित, संदीप और जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।