फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   attack on station master

किसान ने स्टेशन मास्टर पर किया हमला

Sun, 14 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर /रामपुर Updated Sun, 14 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
attack on station master
बिलासपुर का घायल स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सुमन। अमर उजाला

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर घटिया चावल की रैक को लेकर किसान की स्टेशन मास्टर से कहासुनी हो गई। जिस पर गुस्साए किसान ने स्टेशन मास्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरात-तफरी मच गई। अन्य रेलवे कर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।       

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक किसान ने स्टेशन मास्टर से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी धर्मसिंह शनिवार शाम को रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। इसके बाद वह स्टेशन मास्टर के केबिन में चला गया। यहां पर उसने स्टेशन पर लोड हो रही चावल की रैक को लेकर आपत्ति जताई। किसान का आरोप था कि रैक में मिट्टी मिला हुआ घटिया चावल लोड किया जा रहा है। इसके बाद वह स्टेशन मास्टर संजय कुमार सुमन से मिट्टी मिला चावल लोड न करने की बात कहते हुए बहस करने लगा। जिस पर स्टेशन मास्टर ने कहा क चावल एफसीआई द्वारा भेजा जाता है। इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। 
विज्ञापन


जैसा चावल एफसीआई रैक के लिए उपलब्ध कराती है वैसा लोड कर दिया जाता है। रेलवे तो बस रैक उपलब्ध कराती है। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। आरोप है कि इसी कहासुनी के बीच धर्म सिंह का पारा चढ़ गया और उसने गुस्से में स्टेशन मास्टर से मारपीट शुरू कर दी। गुस्साए धर्मसिंह ने स्टेशन मास्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियार से हमला होने पर स्टेशन मास्टर घबरा गए और खुद को बचाने का प्रयास करने लगे। मारपीट व हमले से स्टेशन पर मौजूद अन्य कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी धर्म सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को थाने ले आई और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेशन मास्टर संजय कुमार सुमन ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। जिसमें आरोपी द्वारा स्टेशन मास्टर अजय, स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार और गेटमैन सिकंदर की मौजूदगी हमला किया और इन लोगों से भी मारपीट की।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed