फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ats lifted samvida worker

Rampur News: एटीएस ने पूछताछ के लिए संविदा कर्मी को उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
ats lifted samvida worker
रामपुर। प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध होने के संदेह में एटीएस मुरादाबाद की टीम ने जिले के एक ब्लॉक में तैनात संविदा कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल टीम जनपद में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित संगठन पीएफआई को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एटीएस की टीम छापेमारी में जुटी है। बताया गया है कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ पीएफआई सदस्य चोरी छिपे सक्रिय है। हाल ही में एटीएस की टीम ने मुरादाबाद समेत कई जिलों से कुछ लोगों को दबोचा था। उक्त लोगों से पूछताछ के आधार पर शनिवार को एटीएस की टीम जनपद में पहुंची। बताया गया है कि टीम को अजीमनगर निवासी एक युवक की तलाश थी। उक्त युवक जनपद के एक ब्लॉक में संविदा पर तैनात है। उक्त युवक की लोकेशन सिविल लाइन क्षेत्र में आ रही थी। इसके बाद टीम ने सिविल लाइन पुलिस से संपर्क कर उक्त युवक को शहर से दबोच लिया। टीम ने उससे कई घंटे तक पूछताछ की। देर रात तक टीम जनपद में डेरा डाले हुए थी। फिलहाल दबोचे गए युवक को छोड़ा नहीं गया था। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि एटीएस मुरादाबाद की टीम ने एक ब्लॉक कर्मी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed