{"_id":"6a07728da37b46ce3504c87b","slug":"ats-is-investigating-gyaas-social-media-accounts-rampur-news-c-15-1-mbd1058-902596-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्यास के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्यास के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही एटीएस
Sat, 16 May 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 16 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार मो. ग्यास के मामले में शुक्रवार को एटीएस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई। ग्यास और उसके पिता तौफिक के मोबाइल फोन की जांच भी शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ग्यास ने रामपुर स्थित सीआरपीएफ सेंटर से जुड़ी कोई जानकारी किसी के साथ साझा तो नहीं की।
ग्यास पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वह फिलहाल लखनऊ की गुसाईगंज जेल में बंद है। तौफिक के अनुसार, एटीएस ने ग्यास के खिलाफ पांच मई को यूएपीए समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि उनका और उनके बेटे का मोबाइल अभी मुरादाबाद एटीएस के पास है और अब तक वापस नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक एटीएस यह भी जांच कर रही है कि मो. ग्यास सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कथित रूप से देशविरोधी गतिविधियों में कैसे जोड़ता था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रामपुर के युवा उसके संपर्क में थे या नहीं और वह पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में कैसे आया।