फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   atal asthikalas yatra today

आज जिले में पहुंचेगी अटल जी की अस्थिकलश यात्रा

Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
atal asthikalas yatra today
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते जिला अध्यक्ष मोहन लाल सैनी।

विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। जिसमें जिले में 15 स्थानों पर कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित करने का निर्णय लिया गया। पुष्पवर्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं सेवी संगठनों से भी संपर्क किया।  

सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि 24 अगस्त को लखनऊ से चलकर अस्थि कलश यात्रा जिले की सीमा में क्योरार पर दोपहर करीब एक बजे पहुंचेगी, यहां पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। क्योरार के बाद मिलक नगर और फिर धमोरा, शंकरपुर, पनवड़िया, मालगोदाम, सिविल लाइंस, आंबेडकर पार्क, कचहरी चौराहा, एलआईसी रोड से होते हुए राम-रहीम सेतु से ज्वालानगर, कृष्णा विहार से पटवाई और यहां से शाहबाद होते हुए सैफनी से संभल जिले की सीमा प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


जिले की सीमा में 15 स्थानों पर भी पुष्पवर्षा की जाएगी। इन स्थानों पर अस्थि कलश यात्रा पहुंचने का संभावित समय भी कार्यकर्ताओं को बताया गया। साथ ही 25 अगस्त को रंगोली मंडप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी श्रद्धांजलि समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा के आयोजन किए जाने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राजीव मांगलिक, प्रेमशंकर पांडे, हंसराज पप्पू, मोहन लोधी, सुरेश गंगवार, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, ख्यालीराम लोधी, आकाश सक्सेना, महासिंह राजपूत, अभय गुप्ता, अवधेश शर्मा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, देवेंद्र सिंह सैनी, संजय पाठक, अमरीश पटेल, राजू शर्मा, कुलवंत औलख, भारत भूषण गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।  


वहीं दूसरी ओर मिलक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार के आवास पर भी भाजपा कार्य समिति की बैठक में अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सुरेश गंगवार, डॉ. राजकुमार माहेश्वरी, राजीव सक्सेना कड़क, ऋषि पांडे, नरेंद्र सिंह गंगवार, ज्वाला प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed