फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   assam girl reached rampur with baby girl lover turned out to be already married

लिव इन रिलेशनशिप में रहकर धोखा: असम की युवती बच्ची के साथ पहुंची रामपुर, पहले से शादीशुदा निकला प्रेमी

Thu, 17 Jun 2021 09:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी,रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 09:13 PM IST
सार

थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक चंडीगढ़ में हेयर कटिंग सैलून पर काम करता है। इसी दौरान युवक की दोस्ती असम की रहने वाली एक युवती से हो गई। फेसबुक के जरिये हुई इस दोस्ती में युवक ने युवती को चंडीगढ़ बुला लिया, जहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके कुछ दिन बाद युवक अपने घर वापस आ गया।

विज्ञापन
assam girl reached rampur with baby girl lover turned out to be already married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

असम की एक युवती से चंडीगढ़ में रह रहे रामपुर के युवक की फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गई। युवक ने युवती को चंडीगढ़ बुला लिया, जहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बीच युवक रामपुर अपने घर आ गया। युवती भी अपने घर असम चली गई, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। काफी बुलाने के बाद भी जब युवक वापस नहीं गया तो युवती आधार कार्ड के पते के जरिये रामपुर आ गई। पुलिस के साथ युवक के घर पहुंची तो पता लगा कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं और तीसरी बार पत्नी गर्भवती है। ऐसे में वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी दोनों को काउंसलिंग के लिए अपने साथ ले आए। हालांकि, युवक युवती को रखने के लिए तैयार है, युवती भी उसके साथ रहने को तैयार है।

विज्ञापन


थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक चंडीगढ़ में हेयर कटिंग सैलून पर काम करता है। इसी दौरान युवक की दोस्ती असम की रहने वाली एक युवती से हो गई। फेसबुक के जरिये हुई इस दोस्ती में युवक ने युवती को चंडीगढ़ बुला लिया, जहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके कुछ दिन बाद युवक अपने घर वापस आ गया। युवती के काफी बुलाने के बाद भी वह चंडीगढ़ नहीं गया, जिसके बाद युवती भी अपने घर असम चली गई। हालांकि, दोनों फोन के जरिये एक दूसरे के संपर्क में थे। 
विज्ञापन


असम में युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवती ने युवक का आधार कार्ड मांगा, जिसे युवक ने फोन के जरिये युवती को भेज दिया। युवती इसी आधार कार्ड के पते पर अपनी चार माह की बच्ची के साथ बुधवार को रामपुर आ गई। रामपुर आने के बाद वह रिक्शे से पुलिस के पास पहुंची, जहां पूरी कहानी बताई। पुलिस ने मामला वन स्टॉप सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार को महिला कल्याण अधिकारी चारू लता कर्मचारियों और अजीमनगर पुलिस के साथ युवक के घर पहुंची। पुलिस को देख युवक गेट के पीछे छुप गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पुलिस को घर में नहीं जाने दे रहे थे, जिसके बाद महिला कर्मियों ने महिलाओं को हटाकर घर में प्रवेश ले लिया और युवक को पकड़ लिया। यहां पता लगा कि युवक तो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं उसकी पत्नी तीसरी बार गर्भवती है। वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी युवक और युवती को सेंटर ले आए, जहां दोनों की काउंसलिंग की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह ने बताया कि युवक युवती को अपने घर रखने के लिए तैयार है और युवती भी उसके साथ रहने के लिए तैयार है। फिलहाल, काउंसलिंग जारी है।


वन स्टॉप सेंटर के जरिये सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम के साथ युवक के घर पहुंचे। वन स्टॉप सेंटर की टीम युवक और युवती को अपने साथ ले गई है। हमारे स्तर पर फिलहाल किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। - रविन्द्र कुमार, एसओ, अजीमनगर, रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed