फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   As soon as the effigy of Ravana was burnt, chants of Shri Ram resounded.

Rampur News: रावण के पुतले का दहन होते ही गूंज उठा श्रीराम का जयघोष

Fri, 03 Oct 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
As soon as the effigy of Ravana was burnt, chants of Shri Ram resounded.
रामपुर में सनातन धर्म रामलीला में 45 फुट का रावण जला। संवाद
रामपुर। शहर में चल रही रामलीला सनातन धर्म रामलीला, श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वालानगर और हरि आदर्श रामलीला कमेटी में विजयदशमी पर रावण के पुतला का दहन किया गया। रावण के पुतले का दहन होते ही श्रीराम के जयघोष गूंजने लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे से उत्सव पैलेस रामलीला मैदान खचाखच भरा था। हर किसी को रावण के पुतले के दहन का इंतजार था। कोसी मैदान में विधायक आकाश सक्सेना ने शुभारंभ किया। कलाकारों ने दिखाया कि राम-रावण का भीषण युद्व का रोचक मंचन हुआ। भगवान राम ने रावण का अंत कर दिया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। जिससे असत्य पर सत्य की जीत हुई। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने रामलीला मैदान में दूसरे गेट का निर्माण कराया, जिससे शोभायात्रा पहले गेट से अंदर प्रवेश करती और दूसरे गेट से बाहर निकलती रही। इस नई व्यवस्था ने मेले में भीड़ प्रबंधन को और आसान बना दिया।
विज्ञापन

----------
धू-धूकर जल उठा ज्वालानगर का 40 फुट का पुतला
रामपुर। श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी ज्वालानगर के मंचन में राम-रावण का युद्व दिखाया गया। मंचन में राम-रावण युद्ध का सजीव और रोमांचक मंचन हुआ, जिसमें राम ने रावण का अंत कर दिया। लोग रजा टैक्सटाइल के मैदान पर पहुंचे और यहां श्रीराम ने जैसे ही अपने धनुष से अग्निबाण चलाया। विशालकाय रावण का पुतला धधक उठा और पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। आतिशबाज़ी और पटाखों की चमक ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, आशु गुप्ता, चितरंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सिविल लाइन में गूंजी आतिशबाजी की गूंज, जला पुतला
रामपुर। श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी में रावण दहन का दृश्य दिखाया। श्रीराम ने विभीषण के कहने पर रावण की नाभि पर तीर मारने के लिए कहा, जिस पर श्रीराम ने रावण की नाभि पर तीर मारा और रावण का अंत हो गया। इधर, सिविल लाइंस मैदान में श्रीराम ने पुतले को आग लगा दी और पुतला धूं-धू कर जल उठा। इस मौके पर अमरनाथ खनेजा, राकेश जुनेजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन की बनी रही मुस्तैदी
विजयदशमी पर तीन जगह रावण फूंका गया और तीनों स्थलों पर पुलिस प्रशासन की मजबूती बनी रही। जगह-जगह पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से भगदड़ नहीं मच सकी। सभी लोगों को आराम से भीड से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed