फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   arerness about litracy

महिलाओं को साक्षर करने के लिए घर-घर जाकर किया जागरुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
arerness about litracy
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और दीक्षित कॉलेज आफ हायर एजूकेशन की ओर से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में छात्र-छात्राओं में घर-घर जाकर महिलाओं को साक्षर बनने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से चल रहे शिविर के पांचवें दिन पेगा, मझरा जगतपुर, जगतपुर तथा शौकतनगर में छात्र-छात्राओं द्वारा कौशल विकास के लिए युवाओं में जागरूकता तथा महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत घर-घर जाकर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने पर जोर दिया गया। इसके बाद बौद्धिक गोष्ठी हुई, जिसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के शाखा प्रबंधक सिराज अली और मुख्तद अली ने युवाओं को अपनी प्राथमिकता को तय करने के लिए कहा। कौशल विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. अब्दुल वाहिद, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. विनय कुमार चौधरी और पेगा गांव के प्रधान भूप सिंह ने एनएसएस के महत्व को समझाया। डॉ.कुसुम लता ने बच्चों को महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया और कहा महिला सशक्तीकरण केवल शिक्षित होने में ही नहीं बल्कि सोच में परिवर्तन है। इस दौरान डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. मोनिका, डॉ. रेखा, डॉ. संतोष यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीके राय, डॉ. राम सिंह, डॉ. राजकुमार एवं डॉ. निधि गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर दीक्षित कॉलेज आफ हायर एजुकेशन नसरतनगर की ओर से लदौरा नारायणपुर गांव में चल रहे शिविर में पांचवां दिन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया । शिविरार्थियों ने एनएसएस गीत एवं प्रार्थना के बाद टोलियां बनाकर गांव का भ्रमण किया। डोर टू डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों से बातचीत की एवं स्वस्थ जीवन का महत्व बताकर बच्चों के उचित खानपान, समय अनुसार टीकाकरण, कोविड वैक्सीनेशन एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना का लाभ लेने को कहा। स्वास्थ्य संबंधी स्लोगन एवं नारे दीवारों पर लिखे। रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया एवं श्रमदान कर साफ-सफाई की । शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी विचार गोष्ठी में शिविरार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महाविद्यालय प्रबंध निदेशक विवेक दीक्षित, प्राचार्य डॉ. इंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी स्वस्थ रहेगा। प्रतिभा शुक्ला, मीनू सक्सेना आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed