{"_id":"669167c16ac68da1c00ab15b","slug":"apply-online-for-scholarship-by-31st-october-rampur-news-c-282-1-rmp1004-125579-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन
Fri, 12 Jul 2024 10:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को वजीफा देने के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। दोनों ही कक्षाओं में वजीफा के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9वीं तथा 10वीं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों के छात्रों के लिए शासन द्वारा समय सारणी निर्गत की गई है। बताया कि इस सारणी के अनुसार 9 व 10 के विद्यार्थी 10 जुलाई से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही गलत डाटा छात्रों द्वारा सही करने की तिथि 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर निर्धारित की गई है। बताया कि इसी प्रकार कक्षा 11 व 12 व अन्य कक्षाओं के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों के छात्र प्रथम चरण में 16 नवम्बर तक, द्वितीय चरण में 17 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तृतीय चरण में एक जनवरी से 31 मार्च तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों के छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन में डाटा छात्रों द्वारा सही कराने की तिथि प्रथम चरण में 29 जनवरी से 5 फरवरी तक निर्धारित किया गया है।