फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   application to fill nomination in election by azajm kha

शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन को लेकर आजम खां ने कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थना पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
application to fill nomination in election by azajm kha
रामपुर। सपा सांसद आजम खां शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी बनाए गए हैं, लेकिन इस समय वो सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल से चुनाव लड़ने और नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। इस पर सोमवार को सुनवाई हुई। अब कोर्ट इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां को समाजवादी पार्टी ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। आजम खां वर्तमान में सीतापुर जेल में 23 माह से बंद हैं। उनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मामलों में उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन अजीमनगर थाने में दर्ज शत्रु संपत्ति को जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के मामले में आजम खां की जमानत होना बाकी है। जबकि, एक मामला लखनऊ से संबंधित है, जिसमें जमानत नहीं हो सकी है। सोमवार को आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में प्रार्थनापत्र दाखिल किया। जिसमें उन्होंने कोर्ट से नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कार्यवाही पूर्ण किए जाने के लिए अनुमति देने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई प्रभारी एमपी-एमएलए कोर्ट/अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पूनम कर्णवाल की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed