आजम खां का प्रार्थनापत्र खारिज, आज फिर होगी सुनवाई
सार
मिलक कोतवाली में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज मुकदमे की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मंगलवार को आजम खां के अधिवक्ता की ओर से गवाह को तलब करने दिए गए प्रार्थनापत्र को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाहों की बयान दर्ज कराए गए हैं। उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि वो बीमार होने की वजह से कोर्ट में हाजिर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन