फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   application against six persons

Rampur News: मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने का आरोप, छह के खिलाफ तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
application against six persons
सैफनी। मुरादाबाद के बिलारी थाना निवासी जीत सिंह ने इसी थाना क्षेत्र के तीन नामजद और तीन अज्ञात कुल छह के खिलाफ मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जीत सिंह का आरोप है कि वो बृहस्पतिवार की देर शाम सैफनी थाना क्षेत्र रायपुर गांव स्थित कृषि फार्म से वापस जा रहे थे। आरोप हैं कि आते समय इसी थाना क्षेत्र के खरसौल के रायपुर रोड पर अचानक से उक्त लोगों ने आगे मोटरसाइकिल लगाकर गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि इसी दौरान लोगो ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों के बल पर गाड़ी के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि गाड़ी में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना पहुंच कर पुलिस को दी है। इस प्रकरण में सभी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर जानकारी की है। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुराने विवाद में मारपीट हुई है। घटना के दौरान आरोपियों ने गाड़ी को रोकना चाहा। लेकिन गाड़ी नही रोकने पर लाठी डंडो से गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया है। लूट नहीं हुई है। पुलिस प्रकरण में तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed