फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Apna Dal S nominated Shafiq Ansari from Swar seat

Rampur: अपना दल (एस) ने स्वार सीट से शफीक अंसारी को बनाया प्रत्याशी, SC के फैसले के इंतजार में सपा

Thu, 20 Apr 2023 01:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 01:25 PM IST
सार

शफीक अंसारी स्वार नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हैं और वो फिर से अपना दल के प्रत्याशी के रूप में स्वार से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। शफीक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Apna Dal S nominated Shafiq Ansari from Swar seat
शफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन ने शफीक अहमद अंसारी पर दांव लगाया है। अंसारी के नाम का  एलान बुधवार की रात कर दिया गया। शफीक अंसारी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में भाग लेने के लिए भाजपा और अपना दल (एस) के कई वरिष्ठ नेता रामपुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


मुरादाबाद की कोर्ट से दो साल कैद की सजा मिलने के बाद अब्दुल्ला आजम की विधायकी निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का एलान कर दिया था। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है। बुधवार की रात अपना दल (एस) ने इस सीट से शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

 


शफीक अंसारी स्वार नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हैं और वो फिर से अपना दल के प्रत्याशी के रूप में स्वार से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। शफीक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं सपा ने अभी इस सीट पर अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कहना है कि बृहस्पतिवार को अब्दुल्ला आजम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक पार्टी अपनी रणनीति बनाएगी। अगर नामांकन दाखिल की नौबत आई तो हमारे पास प्रत्याशी है जो ऐन मौके पर अपना परचा दाखिल कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed