Rampur: अपना दल (एस) ने स्वार सीट से शफीक अंसारी को बनाया प्रत्याशी, SC के फैसले के इंतजार में सपा
शफीक अंसारी स्वार नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हैं और वो फिर से अपना दल के प्रत्याशी के रूप में स्वार से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। शफीक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन ने शफीक अहमद अंसारी पर दांव लगाया है। अंसारी के नाम का एलान बुधवार की रात कर दिया गया। शफीक अंसारी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में भाग लेने के लिए भाजपा और अपना दल (एस) के कई वरिष्ठ नेता रामपुर पहुंच चुके हैं।
मुरादाबाद की कोर्ट से दो साल कैद की सजा मिलने के बाद अब्दुल्ला आजम की विधायकी निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का एलान कर दिया था। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है। बुधवार की रात अपना दल (एस) ने इस सीट से शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
शफीक अंसारी स्वार नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हैं और वो फिर से अपना दल के प्रत्याशी के रूप में स्वार से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। शफीक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
वहीं सपा ने अभी इस सीट पर अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कहना है कि बृहस्पतिवार को अब्दुल्ला आजम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक पार्टी अपनी रणनीति बनाएगी। अगर नामांकन दाखिल की नौबत आई तो हमारे पास प्रत्याशी है जो ऐन मौके पर अपना परचा दाखिल कर देगा।