फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Another accused arrested in the murderous attack on farmer leader

Rampur News: किसान नेता पर जानलेवा हमले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the murderous attack on farmer leader
शाहबाद। पुरानी रंजिश के चलते किसान नेता प्रमोद कुमार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना 19 अक्टूबर की शाम करीब 7:10 बजे की है, जब धुरियाई गांव निवासी किसान नेता प्रमोद कुमार अपनी कार से शाहबाद से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राणा शुगर मिल के पास केसरपुर चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पिकअप से उनकी कार में टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद सभी हमलावरों ने किसान नेता को घेर लिया और लाठी, रॉड, तलवार व तमंचे से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल प्रमोद कुमार को प्रत्यक्षदर्शियों ने ।एम्बुलेंस से सीएचसी शाहबाद पहुंचाया था, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर किया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें एक हमलावर के हाथ में अवैध तमंचा साफ दिखाई दे रहा था। जांच में सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार को करीमगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और एक डंडा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने संजीव के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस पहले एक अन्य आरोपी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed