{"_id":"6678adf589035fafe00d63a5","slug":"another-accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-a-job-rampur-news-c-282-1-smbd1029-124303-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। स्वार क्षेत्र के रजानगर गांव के एक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख 20 हजार रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
स्वार कोतवाली क्षेत्र निवासी जुनैद के अनुसार उसे रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए गांव के ही इकरार, सरफराज और बंटी समेत कुछ अज्ञात लोगों ने जानकारी दी और नौकरी दिलाने के लिए छह लाख 20 हजार रुपये ले लिए थे। इसके कुछ समय बाद उसे बरेली जंक्शन में नौकरी का एक नियुक्तिपत्र दे दिया गया। ज्वाइनिंग की तिथि पर वह बरेली पहुंचा और स्टेशन मास्टर से मिला था।
तब स्टेशन मास्टर ने बताया कि न तो यहां नौकरी निकली है और न ही उसे दिया गया आईकार्ड और नियुक्तिपत्र ही असली है। पीड़ित युवक ने घर आकर परिजन को जानकारी दी। उन्होंने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। आरोपियों ने तब एक लाख रुपये वापस कर दिए। बाद में पीड़ित ने पैसे मांगे तो इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था।
विज्ञापन
मामले की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी आसिफ निवासी एमडीडीए इंदिरापुरम देहरादून और रजानगर गांव निवासी इकरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीसरे आरोपी राज कुमार शर्मा निवासी सीकरी गेट चंदौसी जिला संभल को जेल भेज दिया। उसके पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि आरोपी का नाम विवेचना में सामने आया है, जिसे बिलासपुर रोड पर मंडी के पास से पकड़ा गया।