{"_id":"581796914f1c1b5e38435f08","slug":"annkutpooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां अन्नकूट से सर्वमंगल की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां अन्नकूट से सर्वमंगल की कामना
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को पीडब्लू डी कालोनी में गोर्वधर्न पूजन करती महिलाएंं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली और गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पूजन) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुख व शांति की कामना की। महालक्ष्मी, विघ्नहर्ता और माता अन्नकूट का घर-घर पूजन किया गा। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।
दीपावली पांच दिनों का त्योहार है। इसी कड़ी में सोमवार को गोवर्धन पूजा की गई। गोवर्धन (अन्नकूट पूजन) का आयोजन किया गया। इस दौरान घरों व मंदिरों में गोवर्धन की पूजा अर्चना की। घरों में मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख व समृद्धि की कामना की गई। यादव युवा समिति की ओर से पुराना गंज में अन्नकूट पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलामंत्री दिलीप सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की चर्चा करते हुए पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नवनिर्माण की कामना की। इस मौके पर नवरतन यादव, मुकेश यादव, नरेश यादव, अमरनाथ यादव, कैलाश यादव, प्रमोद यादव, संजीव दयाल, विनोद यादव, टिंकू, सूरज यादव, लक्ष्मण यादव, विष्णु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा मिस्टनगंज स्थित पंडित मुनेश्वर दत्त मंदिर में पूजन का कार्यक्रम कराया गया साथ ही भंडारा किया गया। चाह सोतियान मुहल्ले में साई मंदिर में अन्नकूट का पूजन किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में अन्नकूट पूजन हुआ और भंडारा हुआ। आदर्श कालोनी स्थित श्री हरि मंदिर में अन्नकूट पूजन हुआ। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही फ्रैंडस कालोनी स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई।