फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ankit firstin compettion

राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में अंकित ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
ankit firstin compettion
रामपुर। जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में अंकित ने पहला, राजगौतम से दूसरा और राजकुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुुरुवार को जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान में लगी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का डायट प्राचार्या नीलम रानी टम्टा और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सभी छह ब्लाकों के 10-10 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विज्ञान के मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। डायट प्राचार्या और बीएसए ने सभी मॉडल और प्रोजेक्ट देखे और उनकी प्रशंसा की। सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों के मॉडल और प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डायट प्रवक्ता श्याम रस्तोगी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण भूरा सिंह, एसआरजी प्रदीप भटनागर,डॉ. सरफ़राज अहमद व ताराचंद, एआरपी प्रभाकर गौतम, मनोज कुमार निमेष, जफर बेग, दीपक पुंडीर, रुचि सक्सेना, जंगबहादुर, डॉ. वीरेंद्र, रामचंद्र राठौर ,नितिन राजपूत, वर्षा गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed