फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Anger flared up on farmers' oppression

किसानों के उत्पीड़न पर भड़का आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anger flared up on farmers' oppression
रामपुर। मुजफ्फरनगर पुलिस के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के साथ कार्यकर्ता मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। भाकियू ने मुजफ्फरनगर पुलिस पर संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने बताया कि मुजफ्फरनगर में सोमवार की रात दो पक्षों में फौजदारी हो गई थी। इस पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार की सुबह मामले की जानकारी लेने कुछ कार्यकर्ताओं को मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली भेजा। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने पीड़ितों के साथ उन्हें भी हवालात में डाल दिया, जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन को निकल पड़े। कहा कि जब तक उच्च नेतृत्व का निर्देश नहीं मिलता धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान सुभाष चंद शर्मा, राहत खां, मोहम्मद तालिब, विनोद यादव, सचिन पांडे, खेमकरन, होरीलाल, बाबूराम, हरिओम, सूरज यादव, ठाकुर अजीत सिंह, रिजवान, मुस्तकीम, जावेद आलम, खलील अहमद, हरपाल सिंह गंगवार, मेहंदी हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed