फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.

अनायजा नूर केस: फरहा ने दानिश को पाने के लिए की हैवानियत की हद पार, बच्ची का मर्डर कर पैरों को दांतों से चबाया

Thu, 11 Apr 2024 01:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

अनायजा नूर की हत्या उसके पिता दानिश अली की प्रेमिका फरहा नाज ने की थी। जांच में पता चला कि फरहा, दानिश अली को बेहद प्यार करती थी। इसमें बाधक बनने पर उसने बच्ची अनायजा की हत्या कर दी। इसके लिए उसने हैवानियत की हद पार कर डाली। पुलिस ने बताया कि बच्ची को मारने के बाद उसके पैर दांतों से चबा दिए थे। 

विज्ञापन
Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की तीन वर्षीय इकलौती बेटी अनायजा नूर की हत्या उसकी ही प्रेमिका ने गला घोंटकर की थी। हत्यारोपी ने शव बोरी में बंद कर छत से खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बुधवार के खुलासा करते हुए कारोबारी की प्रेमिका फरहा नाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

फरहा ने दानिश को पाने और उसकी बेटी को रास्ते से हटाने के लिए हैवानियत की हदें पार दीं। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई कि सात अप्रैल को जब अनायजा टॉफी लेने दुकान पर पहुंची थी। सगीर अहमद दुकान पर नहीं था। उनकी पत्नी भी कहीं गई थीं। फरहा नाज की दोनों बहनें काम में लगी थी। तभी फरहा अनायजा को लेकर छत पर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

उसने अनायजा को मारने के लिए उसने उसके दोनों हाथ बांधे और पॉलिथीन से मुंह बांध दिया। इसके बाद गला घोंट दिया। बालिका के पैरों को अपने ही दांतों से चबा डाला। बाद में शव को बोरी में बंद कर दिया। जब उसे शव ठिकाने लगाने का समय नहीं मिला तो घर के पीछे खाली प्लाॅट में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार बोरी प्लॉट में फेंकने पर पैर बाहर निकल आए थे। जिसे किसी जानवर ने काट दिया। इस घटना से आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य अनजान थे। 

विज्ञापन

Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

मृतका के दादा ने किया प्रेम संबंध का खुलासा
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि रेत कारोबारी दानिश अली की पुत्री अनायजा नूर की हत्या के मामले में उसके पिता दानिश अली, मां गुलबशाह व परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी पहले ही थी। मगर उन्होंने शुरू से ही पुलिस को कुछ नहीं बताया, बल्कि मामले को छुपाते रहे। जब अनायजा नूर का शव मिल गया तो अनायजा नूर के दादा ने पुलिस को दानिश अली व फरहा नाज के प्रेम प्रसंग की सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और हत्या का खुलासा कर दिया।

Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

दुकान पर टॉफी लेने गई थी अनायजा
सात अप्रैल की सुबह बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी कारोबारी दानिश अली की पुत्री अनायजा नूर मोहल्ले में ही पड़ोसी सगीर अहमद की किराने की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। इसके बाद उसकी बेटी नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद मंगलवार को अनायजा का शव सगीर के घर के पीछे खाली प्लॉट में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की तहकीकात करनी शुरू दी थी। शक के आधार पर किराना व्यापारी की पत्नी, दो पुत्रियों व एक पुत्र को लेकर पुलिस ने पूछताछ की हत्याकांड का खुलासा हो गया।

Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

पुलिस ने किराना व्यापारी की बेटी फरहा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फरहा ने बताया कि उसके अनायजा के पिता दानिश से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच उसकी बेटी आड़े आ रही थी। दानिश अली उससे कहता था कि मेरी एक पुत्री है, इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। पुत्री न होती तो पत्नी को तलाक देकर शादी कर लेता।

Anaija Noor Case: Farha did brutality to Danish, murdered girl and chewed her feet with her teeth.
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

 पुलिस के अनुसार फरहा का फोन एक दिन दानिश की पत्नी ने गुलबशाह ने रिसीव कर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध उजागर हो गए थे। एसपी के अनुसार फरहा ने बताया कि इसके बाद से गुलबशाह उसे फोन कर धमकी देती थी, जिससे वह परेशान थी। उससे बदला लेने के लिए ही उसने अनायजा की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी फरहा को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed