{"_id":"62911e5891908b62f90a0a37","slug":"amrit-sarover-will-open-everyday-rampur-news-mbd429502171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक खुलेगा अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक खुलेगा अमृत सरोवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। पटवाई के अमृत सरोवर के संचालन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अमृत सरोवर का संचालन प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक किया जायेगा। जिसमें एंट्री का दस रुपये का शुल्क रखा गया है।
पटवाई के अमृत सरोवर के सैर करने और उसका एंट्री टिकिट बिक्री के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ग्राम पंचायत द्वारा नामित किया गया है। सरोवर में प्रवेश हेतु दस रुपये प्रति व्यक्ति व नौका विहार हेतु बीस रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क रहेगा। अमृत सरोवर के मुख्य द्वार से प्रवेश व नौका संचालन हेतु मुख्य द्वार से प्रवेश व नौका विहार के लिये बिठाने तथा उतारने हेतु व्यवस्था कर दी है। अमृत सरोवर में पांच फूड कार्ट का संचालन किया गया है। जिसमें शिंकजी, कोल्ड ड्रिन्क और फास्ट फूड में चाट, चाय आदि के स्टाल की व्यवस्था रहेगी। फूड कार्ट संचालन करने वाले समस्त व्यक्ति यह सुनिश्चित करेंगे कि कूडा निर्धारित डस्टबिन में ही डाला जाएगा। अमृत सरोवर को साफ-सुथरा रखने के भी खास दिशा निर्देश हैं। अमृत सरोवर के लिए पार्किंग रामपुर शाहबाद व पटवाई-जौलपुर रोड पर की जाएगी। जिसके लिए मोटर साईकिल तथा साईकिल हेतु दस रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। तथा चार पहिया वाहन हेतु पचास रुपए प्रतिदिन का शुल्क निर्धारित किया गया है। अमृत सरोवर में किसी भी व्यक्ति के स्नान करने पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। स्नान करते पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बिना टिकट पाए जाने पर भी पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।