फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Amidst the displeasure of Azam supporters with the SP, the opposition is also looking for scope

आजम व समर्थकों की नाराजगी के बीच विपक्षी भी तलाश रहे थे गुंजाइश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amidst the displeasure of Azam supporters with the SP, the opposition is also looking for scope
आजम समर्थकों की सपा से नाराजगी के बीच विपक्षी भी तलाश रहे गुंजाइश
विज्ञापन

- अप्रैल में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम व रालोद नेता जयंत चौधरी ने परिजनों से की थी मुलाकात
रामपुर। जेल में बंद आजम खां के प्रति सपा मुखिया अखिलेश यादव के रुख लेकर आजम समर्थकों और कुछ सपाइयों के बीच समय-समय पर असंतुष्टि भरे भाव देखने को मिले थे। इन स्थितियों के बीच विपक्षी दलों की ओर से सियासी गुंजाइश तलाशने की गतिविधियां भी देखने को मिली थीं।
रामपुर ही नहीं, यूपी की सियासत का मजबूत चेहरा माने जाने वाले आजम खां के जेल में रहते अखिलेश यादव की ओर से मुलाकात की पहल न होना आजम समर्थकों को लंबे समय से अखरता रहा। विधानसभा चुनाव के बाद जेल से उनकी जीत के बाद उन्हें विधानसभा में नेता विपक्षी दल बनाए जाने का अनुमान लगाए समर्थक ऐसा कोई फैसला न आने पर निराश हुए थे। इन बिंदुओं पर आजम समर्थकों की अलग-अलग समय पर प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन

इस माहौल को भांपते हुए दूसरे दलों की ओर से आजम खां और उनके परिवार से नजदीकी बढ़ाने के उदाहरण भी देखने को मिले थे। 20 अप्रैल को रालोद नेता जयंत चौधरी आजम खां के घर पहुंचे और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम व अन्य परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद 28 अप्रैल को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम भी आजम खां के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इससे प्रमोद कृष्णम ने सीतापुर जेल जाकर भी आजम खां से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी के बयान में भी झलका था दर्द
अप्रैल माह में आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आजम खां के जेल से रिहा होने को लेकर प्रभावी पैरवी न करने का आरोप लगाते हुए दर्द बयां किया था। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कुछ समर्थकों ने भी नाराजगी जाहिर की। इस बीच सुगबुगाहट ने जोर पकड़ लिया कि आजम खां भी सपा से असंतुष्ट हैं। हालांकि आजम या उनके परिवार ने इस मामले में कभी कोई सीधा बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed