फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   amar ujala hindi hain hum abhiyan

अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान से जुड़ा पूरा जिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
amar ujala hindi hain hum abhiyan
हिंदी दिवस पर नगर पालिका परिषद में अमर उजाला के अभियान में शपथ दिलाते ईओ इंदू शेखर मिश्रा। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’अभियान को रामपुर वासियों को भरपूर प्यार और स्नेह मिला। पिछले करीब तीन सप्ताह लगातार लोग अभियान से जुड़कर अपनी वीडियो बनाकर भेज रहे थे। सोमवार को हिंदी दिवस पर जिले भर में लोग ‘हिंदी हैं हम’ अभियान का हिस्सा बने और शपथ ग्रहण की। 14 सितंबर के मौके पर जिले भर में 14 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ ली।
विज्ञापन

1- नगर में जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हरीश डुडेजा ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान से जुड़ते हुए सभी शिक्षकों को शपथ दिलाई और सभी कार्य हिंदी में करने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. गौरव वार्ष्णेय, किशोर कुमार, नूतन शर्मा, भारत सिंह, अनुराग जैन, विनोद शर्मा, विशाल सक्सेना, सुशील यादव, मोहम्मद तौशीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2- रामपुर के रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने सभी को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए। दैनिक कामकाज हिंदी में करने की शपथ दिलाई। इस दौरान महाविद्यालय के प्रवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- रामपुर के महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने हिंदी में कामकाज करने और इसको बढ़ावा देने की शपथ दिलाई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
4- नगर पालिका परिषद रामपुर में अधिशासी अधिकारी इंदुशेखर मिश्रा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अमर उजाला फाउंडेशन के हिंदी हैं हम अभियान के तहत शपथ दिलाई।
5- दयावती मोदी अकादमी की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन तोमर ने विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को हिंदी दिवस के मौके पर बधाई दी और हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई।
6- सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उप प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह ने शिक्षकों और कर्मचारियों को हिंदी में कामकाज करने की शपथ दिलाई।
7- आकाशवाणी रामपुर में केंद्र प्रभारी मंदीप कौर ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए सभी कर्मचारियों को हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई।
8- जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सतनाम सिंह मट्टू ने बार सभागार मेें आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को हिंदी में कामकाज करने की शपथ दिलाई।
9- भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों को हिंदी को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर माधव गुप्ता, आशीष जिंदल, अभय शंकर, उमेश रस्तोगी, मीनू, कुमकुम, अंकित वर्मा और हरपाल सिंह मौजूद रहे।
10- जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने भी हिंदी में कामकाज करने की शपथ ली। इस मौके पर अनिता सिंह, दीपाली सक्सेना, इरम, प्राची, गौरी, अश्विवनी आदि मौजूद रहीं।
11- जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिंदी कामकाज करने की शपथ दिलाई।
12- मिलक के रेशम प्यारी बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर हिंदी में कामकाज की शपथ ली गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीलम अग्रवाल, रीता जैसवार, स्वाप्निल, प्रीति अग्रवाल, प्रवेश, सुरजीत कौर, चिंता मणि बहुगुणा, आनंद मौजूद रहे।

13- बिलासपुर के मिल्टन एजुकेशनल एकेडमी में हिंदी दिवस के मौके पर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अमनजोत कौर, मुशीर अहमद, प्रभा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
14- स्वार के असालतपुर स्थित यूनिटी डिग्री कालेज में हिंदी दिवस के मौके पर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक इस्लाम खां, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शाफी खां, सुधीर कुमार और रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed