{"_id":"6adfbd8080c67fd21608ce6d","slug":"allegations-of-attempting-to-electrocute-a-married-woman-and-force-feed-her-acid-over-dowry-demands-rampur-news-c-282-1-rmp1024-183435-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को करंट लगाने और तेजाब पिलाने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को करंट लगाने और तेजाब पिलाने की कोशिश का आरोप
Tue, 27 Oct 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
धमोरा। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न करने के आरोप में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने ससुरालियों पर करंट लगाने और तेजाब पिलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के जसमोली गांव निवासी इंद्रवती की शादी फरवरी 2023 में स्वार क्षेत्र के समोदिया गांव निवासी अमित उर्फ सत्या के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके मायके वालों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
आरोप है कि पति अमित उर्फ सत्या, सास सुखदेई और ननद कुसुम उस पर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन
विवाहिता के अनुसार, 21 जुलाई की रात करीब दस बजे पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सास और ननद ने बिजली के तार से उसे करंट लगाया। विरोध करने पर उसे तेजाब पिलाने की कोशिश भी की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया और खाने-पीने तक नहीं दिया गया।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि अगले दिन सुबह करीब छह बजे ससुराल वालों ने उसके जेवर छीन लिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।