{"_id":"6a4d614bc82c8cd5980b5884","slug":"allegation-of-pressuring-gang-rape-victim-to-change-her-statement-rampur-news-c-282-1-smbd1027-174959-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गैंगरेप पीड़िता को बयान बदलने का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गैंगरेप पीड़िता को बयान बदलने का दबाव बनाने का आरोप
Wed, 08 Jul 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि किशोरी जून माह में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसके बाद थाना मिलक में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। आरोप है कि पीड़िता ने अपने बयान में दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके आधार पर मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के कुछ लोग लगातार फोन और अन्य माध्यमों से बयान बदलने तथा समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने और पीड़िता के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। इन धमकियों से पीड़िता मानसिक रूप से भयभीत है और उसने विद्यालय जाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने एसपी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, धमकी देने व ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई, पीड़िता व परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा मामले की निष्पक्ष और शीघ्र विवेचना कराने की मांग की है। कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद