{"_id":"6a8893c63f4d45fa4c08934b","slug":"allegation-of-halting-the-construction-of-a-temple-platform-based-on-an-old-complaint-letter-from-a-deceased-personallegation-of-halting-the-construction-of-a-temple-platform-based-on-an-old-complaint-letter-from-a-deceased-person-rampur-news-c-282-1-rmp1004-178357-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मृत व्यक्ति के पुराने शिकायती पत्र पर मंदिर का चबूतरा निर्माण रुकवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मृत व्यक्ति के पुराने शिकायती पत्र पर मंदिर का चबूतरा निर्माण रुकवाने का आरोप
Fri, 21 Aug 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बाबा दीप सिंह नगर में प्राचीन मंदिर के आसपास चबूतरे का निर्माण कार्य रुकवाए जाने को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। कॉलोनी के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि एसडीएम सदर ने करीब पांच वर्ष पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति के शिकायती पत्र का हवाला देते हुए मंदिर के चबूतरे का निर्माण रुकवा दिया। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर निर्माण कार्य फिर शुरू कराने की मांग की है।
बाबा दीप सिंह नगर के नागरिक शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। क्षेत्रवासियों की ओर से दिए गए ज्ञापन के मुताबिक बाबा दीप सिंह नगर में काफी पुराना मंदिर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को कीचड़ आदि से होकर गुजरना पड़ता है।
इसी समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से मंदिर के आसपास चबूतरा बनवाने का निर्णय लिया था। उनका कहना है कि इससे महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान सुविधा मिलेगी और बैठने की जगह भी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि मंदिर और उसके आसपास की जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों की नजर है। पूर्व में भी जमीन पर कब्जे के प्रयास किए गए, लेकिन क्षेत्रवासियों के विरोध के कारण सफल नहीं हो सके।
आरोप है कि शुक्रवार को एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर पुराने शिकायती पत्र का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया और आगे किसी भी तरह का निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस व्यक्ति के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की गई, उसकी कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में मृत व्यक्ति के पुराने शिकायती पत्र पर वर्तमान में कार्रवाई किए जाने को लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में भू-माफियाओं की कथित मिलीभगत की भी जांच कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर चबूतरे के निर्माण में आ रही बाधा को दूर कराने की मांग की है। इस मौके पर कलावती, गुलाबो सैनी, प्रीति, माया देवी, रेनू कुमारी, ललिता देवी, मुन्नी, कमलजीत कौर, सोनिया, आरती, दीपिका गुप्ता, नीरू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।