{"_id":"6a3d8e11f1f30378320f0a4f","slug":"allegation-of-demand-for-luxury-car-as-dowry-married-woman-thrown-out-of-the-house-rampur-news-c-282-1-rmp1016-174154-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज में लग्जरी कार की मांग का आरोप, विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज में लग्जरी कार की मांग का आरोप, विवाहिता को घर से निकाला
Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दहेज में लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 10 मार्च 2024 को बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर मई बसई निवासी अनिल उर्फ रिंकू के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद ही पति, देवर, ननद और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज में लग्जरी कार की मांग करने लगे।
विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार मारपीट कर उसे मासूम बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। बाद में समझौते के बाद ससुराल पक्ष उसे वापस ले गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर दहेज की मांग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि पीड़िता के पिता ने परिवार बचाने के लिए 80 हजार रुपये भी दिए, इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। विवाहिता का कहना है कि 22 दिसंबर 2025 को उसे बच्चे सहित मायके छोड़ दिया गया।
सीओ शाहबाद देवकीनंदन का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।