फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All false cases against Azam Khan will be withdrawn as soon as the government is formed: Akhilesh

सरकार बनते ही आजम खां पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस होंगे: अखिलेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
All false cases against Azam Khan will be withdrawn as soon as the government is formed: Akhilesh
रामपुर। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को रामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात के बाद कहा कि सपा की सरकार बनते ही आजम खां पर लगाए गए सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। आजम की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और दोनों नेताओं के बीच लगातार संपर्क बना रहेगा।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा, आजम खां हमारे पुराने साथी और पार्टी की जड़ हैं। सरकार बनते ही उन पर लगे सभी झूठे मुकदमे वापस होंगे। जो लोग जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद कर रहे हैं, वे समाज की हर चीज को नष्ट करते हैं। यूनिवर्सिटी से इस पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों का भाग्य सुधरना था।
विज्ञापन

2027 के चुनावों को लेकर सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा को 2027 में जनता हटाने जा रही है। इस बार जनता आगे होगी और राजनीतिक पार्टियां पीछे दिखाई देंगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आजम खां की नाराजगी की खबरें गलत हैं और दोनों नेता मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed