फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aliagang dispute

खुराफातियों के साथ उजड़े घर वालों की तलाश

Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आलियागंज के बवालियों को एक-एक कर चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए वीडियो क्लिपिंग के साथ ही फोटो भी देखे जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने अपने स्तर से कवायद शुरू कर दी है।
पुलिस अफसरों ने भी इसके लिए थाना पुलिस को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की जाएगी। मामले में कई आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। आलियागंज में जिनके मकान तोड़े गए हैं उन्हें लोहिया आवास दिलवाने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा गया है। 
विज्ञापन

आलियागंज में मकान तोड़ने के बाद चल रही भूख हड़ताल को खत्म कराने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया था। फिर तमाम लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में दस पुलिसकर्मियों के साथ ही इतने ही ग्रामीण भी जख्मी हो गए थे। इसके साथ ही आठ से ज्यादा वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम समेत 12 को नामजद किया गया था, जबकि 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी बलवे के साथ ही जानलेवा हमला करने समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में सलाम समेत छह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अभी मामले के तमाम आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है। प्रकरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बवालियों का चिह्नीकरण करना शुरू कर दिया है। इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। कोई भी बेगुनाह मामले में जेल न जाएं। इसलिए पुलिस प्रशासन अब वीडियो और फोटो का सहारा लेने की तैयारी कर रही है। घटना के वक्त सरकारी कैमरामैन से वीडियोग्राफी की कॉपी ली जा रही है।


कोशिश यह की जा रही है कि हर संभव सही आरोपियों को जेल भेजा जाए। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं जाने दिया जाएगा जो दोषी होंगे उन्हीं पर कार्रवाई होगी। इसके आरोपियों के चिह्नीकरण की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed