फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   alert for strom and rain

सावधान! फिर मंडराया आंधी, तूफान का खतरा

Sat, 12 May 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 12 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
alert for strom and rain
गर्मी से बचने को कपड़ा बांधकर गुजरती युवती।

विज्ञापन

सावधान अब एक बार फिर आंधी,तूफान और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों समेत पश्चिमी यूपी में आंधी तूफान के खतरे के अलर्ट के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने इसको लेकर सभी विभागों को सतर्क कर दिया है। 

मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। पहले दो और फिर आठ मई को देश के तमाम प्रदेशों के साथ ही उत्तर प्रदेश में तूफान ने कहर बरपाया था। हालांकि आठ मई के अलर्ट के दौरान रामपुर में तूफान तो नहीं आया,लेकिन मौसम में मामूली बदलाव जरूर हुआ। मौसम  विभाग की ओर से अब एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मौसम  विभाग की ओर से पश्चिम यूपी के बीस से ज्यादा जिलों में आंधी, तूफान के साथ ही ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम  विभाग की इस आशंका के बाद यूपी सरकार ने भी प्रदेश के तमाम जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इसको लेकर अब अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी की ओर से जिला स्तरीय अधिकारियों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ किया गया है कि 13 और 14 मई को मौसम विभाग ने तूफान, आंधी और ओलावृष्टि की आशंका जताई है इसलिए विभाग पूरी तरह सतर्क रहे। खासतौर से स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को भी सजग किया गया है। कहा गया है कि कहीं कोई घटना होने की सूचना पर तुरंत अफसरों को सूचना दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed