फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Akash Saxena said Raza Library will become identity Rampur

Rampur: आकाश सक्सेना बोले रामपुर की पहचान बनेगी रजा लाइब्रेरी, कमिश्नर ने विधायक के साथ किया निरीक्षण

Wed, 18 Jan 2023 11:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Jan 2023 11:13 PM IST
सार

विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि उनका सपना रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल पर चमकाना है। रामपुर की पहचान रजा लाइब्रेरी होनी चाहिए। उन्होंने रजा लाइब्रेरी एक ऐसा स्थान है, जिसका विकास होने से बाकी चीजें भी स्वतः ही ठीक हो जाएंगी। 

विज्ञापन
Akash Saxena said Raza Library will become identity Rampur
रजा लाइब्रेरी में पांडुलिपियों का निरीक्षण करते कमिश्नर, डीएम और विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रजा लाइब्रेरी रामपुर की पहचान बनेगी। विश्व में रामपुर को लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक पूरी तरह से रजा लाइब्रेरी के कायाकल्प में जुट गया है। जब तक इस कार्य को पूर्ण नहीं करा लिया जाएगा, तब तक अनवरत प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना, डीएम रविंद्र कुमार मांदड और सीडीओ नंदकिशोर कलाल समेत स्थानीय अधिकारियों ने रजा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने पूरे लाइब्रेरी परिसर समेत पुस्तकों के भंडार को बारीकि से देखा। उन्होंने पांडुलिपियों का जायजा लिया। साथ ही रामपुर के इतिहास से जुड़ी कुछ पुस्तकें उन्हें उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि रजा लाइब्रेरी परिसर में एक प्रशासनिक भवन का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने फड़ व ठेला विक्रेताओं को भी सूचीबद्ध करते हुए एक निश्चित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि उनका सपना रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल पर चमकाना है। रामपुर की पहचान रजा लाइब्रेरी होनी चाहिए। उन्होंने रजा लाइब्रेरी एक ऐसा स्थान है, जिसका विकास होने से बाकी चीजें भी स्वतः ही ठीक हो जाएंगी। फिर चाहें रोजगार की बात हो या फिर पर्यटन की बात हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यही चाहते हैं। लिहाजा रजा लाइब्रेरी का विकास करने के लिए जो भी करना होगा, वह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed