फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After vaccination, children got high fever, stayed in CHC for three and a half hours.

Rampur News: टीका लगने के बाद बच्चों को चढ़ा तेज बुखार, साढ़े तीन घंटे तक सीएचसी में रहे

Fri, 23 Aug 2024 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
After vaccination, children got high fever, stayed in CHC for three and a half hours.
शाहबाद (रामपुर)। जापानी इंसेफ्लाइटिस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत एसपीएस इंटर कॉलेज में टीका लगने के बाद 11 बच्चों को तेज बुखार चढ़ गया, वह घबरा गए। आनन-फानन में इन बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। करीब साढ़े तीन घंटे तक बच्चे अस्पताल में रहे। एसडीएम ने उनका हालत जानाघटना के बाद काॅलेज में लगवाया गया कैंप रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


जापानी इंसेफ्लाइटिस अभियान के तहत स्कूलों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत एक वर्ष से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में शाहबाद तहसील क्षेत्र के खरसोल गांव स्थित एसपीएस इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कैंप लगाया गया। कैंप लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण शुरूआत की। तकरीबन 40 बच्चों के टीकाकरण कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी बीच जिन बच्चों के टीके लग चुके थे, उन में मीनाक्षी, हर्षिता, मंतशा, रूही फातिमा, अल्स्मा, निशि, आलिया, नैनशी, जुनेरा, निशु और आरुषी समेत करीब ग्यारह बच्चों की तेज बुखार के साथ हालत बिगड़ने लगी। टीकाकरण के बाद बच्चों के बिलखने पर तुरंत एंबुलेंस द्वारा सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया और तुरंत सीएचसी में भर्ती कर लिया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि टीकाकरण के बाद बच्चों को बुखार और हल्का दर्द हुआ था फिलहाल बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। अध्यापक गौरव कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, बच्चों की हालत बिगड़ने पर टीकाकरण रुकवा दिया था।


बच्चे टीका लगवाते ही घबरा गए थे, जिस वजह से उनको आर्बजरवेशन में रखा गया था, किसी भी वैक्सीन को लगाने के बाद आधा घंटे का समय होता है। जिसमें सामान्य तौर पर भी आर्बजरवेशन में रखते ही हैं। इसलिए घबराने की बात नहीं है। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed