फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After the accident, construction of wall started on the bank of the pond

Rampur News: हादसे के बाद तालाब के किनारे पर दीवार का निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
After the accident, construction of wall started on the bank of the pond
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में तालाब में वैन गिरने से बुजुर्ग की मौत के बाद तालाब के किनारे दीवार का निर्माण शुरू करा दिया गया है। सड़क के बराबर में तालाब होने के चलते वैन उसमें जा गिरी थी।
विज्ञापन

थाना भोट क्षेत्र के इंद्रा गांव निवासी शाहिद हुसैन (78) अपने परिवार के साथ शाहबाद के जाहिदपुर गांव में नवजात की मौत के बाद दफीने में शामिल होने आए थे। शुक्रवार रात की घर वापस लौटते समय चालक वैन को पीछे मोड़ रहा था तभी वैन तालाब में गिर गई थी। वैन में सवार अन्य लोगों को तो तुरंत निकाल लिया गया था, लेकिन शाहिद हुसैन वैन में फंसे रह गए थे, उन्हें निकालने में थोड़ा समय लग गया था। वैन तालाब में करीब दस फीट नीचे दलदल में फंस गई गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत क्रेन मंगवाकर वैन को निकाला था।
विज्ञापन

शाहिद हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब के किनारे फेंसिंग या सांकेतिक बोर्ड न होने को लेकर रोष जताया था। इसको देखते हुए प्रशासन ने रविवार को तालाब के किनारे दीवार का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed