Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After stone pelting Rampur Kavandis got angry, police reached spot

रामपुर में हंगामा: पत्थर लगने के बाद भड़के कावंड़िये, जाम लगने के बाद बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची

Sat, 05 Aug 2023 10:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 10:32 PM IST
सार

केमरी रोड स्थित मीट फैक्ट्ररी में काम करने वाली महिला के बच्चे ने कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर फेंका था जो मौके से गुजर रहे कांवडिये को लगा गया। इससे कावंड़िये आक्रोशित हो गए और उन्होंने ईट फैक्ट्ररी के गेट के बाहर हंगामा काटा। 

विज्ञापन
After stone pelting Rampur Kavandis got angry, police reached spot
रामपुर में कांवडियों के हंगामे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

देर रात रामपुर के केमरी रोड पर कावंड़ियों को पत्थर लग गया। इसके बाद कावंड़ियों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते सड़क जाम हो गई और आवागमन का रास्ता भी बंद हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों थानों की पुलिस फोर्स मय दलबल के पहुंच गई। इसके बाद समझा-बुझाकर कावंडियों के जत्थे को आगे बढ़ा दिया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मीट फैक्ट्ररी में काम करने वाली एक महिला का बच्चा रास्ते में निकल रहे कुत्ते को हटाने के लिए पत्थर मारा था, लेकिन किसी तरह वह कावंड़ियों को लग गया। देर रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास केमरी रोड स्थित मीट फैक्ट्ररी के अंदर काम करने वाली एक महिला का बच्चा गेट के अंदर खड़ा था।
विज्ञापन


इस दौरान यहां से एक कुत्ता निकल रहा था। जिसको उस बच्चे ने पत्थर से भगाने की कोशिश की। इस बीच अचानक फैक्ट्ररी के पास से ही गुजर रहे कावंड़ियों के जत्थे को वह पत्थर जा लगा। इससे कावंड़िये आक्रोशित हो गए और मीट फैक्ट्ररी के गेट के बाहर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कावंड़ियों के हंगामा करने के दौरान सड़क पर जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। इससे काफी दूर तक जाम लग गया था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर मौके पर कोतवाली, सिविल लाइन और गंज पुलिस मय दलबल के पहुंच गई।

इस दौरान कावंड़ियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए। इसके बाद पूरा मामला समझाया गया, जिसके बाद उनको समझा बुझाकर जत्थे को आगे बढ़वा दिया गया। इस बीच करीब 15 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे।


जिनको बाद में पुलिस ने धीरे-धीरे निकलवाया। इधर, सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों को गलती से पत्थर लग गया था। जिसकी वजह से हंगामा हो गया था। मामले को शांत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed