{"_id":"5e31c9958ebc3e99ea77f454","slug":"after-rain-weather-became-clear-rampur-news-mbd338035962","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक बारिश के बाद साफ हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक बारिश के बाद साफ हुआ मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/मिलक। मंगलवार के बाद बुधवार को भी बारिश हुई। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिक बारिश, बुधवार दोपहर से मौसम साफ होना शुरू हुआ और दोपहर बाद से धूप निकल आई। हुई बारिश के कारण किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ। बारिश से किसान परेशान हैं। गुरुवार से मौसम साफ रहेगा।
मंगलवार को मौसम में बदलाव हुआ और हल्की बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा तो वहीं मौसम में ठंडक व गलन का अहसास भी बढ़ गया है। बुधवार को बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार की तुलना में 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ ही हवाएं भी चलीं, हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। बारिश के कारण किसानों की सब्जी की फसलों के साथ ही लहसुन और लाही की फसल को भी नुकसान होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से मौसम साफ रहेगा और अगले कई दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। मिलक नगर और ग्रामीण क्षेत्र में ठंड के बीच दूसरे दिन लगातार तेज बारिश हुई। जिससे लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव और फिसलन रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।