फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After marriage, Pradhan made a distance from the village with her husband

शादी के बाद प्रधान ने अपने पति के साथ गांव से बनाई दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
After marriage, Pradhan made a distance from the village with her husband
शादी के बाद प्रधान ने अपने पति के साथ गांव से बनाई दूरी
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)। प्रेमी के साथ शादी रचाने के बाद प्रधान ने गांव से दूरी बना ली है। रविवार को शादी करने के बाद दोनों कहीं चले गए। उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। हालांकि प्रधान के पति के परिजनों का कहना है कि दोनों किसी रिश्तेदारी में गए हुए हैं कुछ दिन में वापस आ जाएंगे। दोनों की शादी के बाद सोमवार को गांव में चर्चा होती रही। हालांकि इस मुद्दे पर प्रधान के परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वहीं लड़के के परिजन इस शादी से खुश हैं। उनका कहना है कि घर में अच्छी और पढ़ी-लिखी बहू आई है।
टांडा क्षेत्र के ग्राम रामनगर लतीफपुर की प्रधान अमृता का गांव निवासी युवक सुनील कुमार से प्रेम संबंध थे। दोनों की जाति अलग-अलग है। अमृता कंबोज हैं तो सुनील एससी। गांव के लोगों कहना है अमृता पढ़ी लिखी हैं। बीए की डिग्री हासिल करने के बाद उसने बीएड किया है। उसने जब प्रधानी का चुनाव लड़ा था तो सुनील ने उसकी मदद की थी। सुनील ने अपनी जाति के लोगों का वोट उसके पक्ष में डलवाया था। इसके साथ उसने अमृता की पढ़ाई-लिखाई करने में मदद की थी। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। सुनील के सजातीय न होने की वजह से अमृता के परिजन इसका विरोध करते थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को अमृता अचानक से अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी और कहा कि उस पर बंदिश लगाई जा रही हैं। अब शादी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर दिया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान उसके प्रेमी और दोनों के परिजनों को थाने में बुला लिया था। थाने में प्रधान ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है। शादी के लिए लड़का भी राजी है। दोनों ने नजदीक के एक मंदिर में शादी रचा ली थी। शादी के दौरान सुनील के परिजन मौजूद रहे। शादी के अमृता अपने ससुराल चली गई थी। परिजनों की माने तो रविवार की रात ही दोनों कही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता परिजनों ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं सुनील के परिजनों का कहना है कि हम इस शादी से खुश हैं। घर में अच्छी और पढ़ी-लिखी बहू आई है। उन्होंने बताया कि दोनों किसी डर की वजह से नहीं बल्कि धूमने-फिरने गए हैं। कुछ दिन में वापस आ जाएंगे। वहीं सुनील के दोस्तों का कहना है कि दोनों हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज करने के लिए अर्जी डाली है, ताकि इस शादी को कानूनी मान्यता भी दिलाई जा सके। सुनील और अमृता के अमरोहा में होने की बात बताई जा रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है वो दोनों वहां से भी कहीं चले गए हैं।

पुलिस ने उपलब्ध नहीं कराई सुरक्षा
ग्राम प्रधान की अपने प्रेमी के साथ शादी के बाद पुलिस ने उनको किसी तरह की सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई है। पुलिस न तो गांव में तैनात है न ही लड़के के घर पर। पुलिस का कहना है कि खतरे वाली कोई बात नहीं है। किसी भी पक्ष ने खतरे का अंदेशा नहीं जताया है। दोनों पक्षों रजामंदी शादी हुई है। पुलिस का कहना है कि यदि प्रधान या उनके ससुराल पक्ष की ओर से कोई सुरक्षा मांगी जाती है उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed